हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने 2025 के लिए नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता, न्यायसंगत चयन और योग्य उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। नीचे इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है:
हरियाणा कोशल रोजगार निगम ने ऑफिस बॉय , नर्ष, हाउसकीपिंग, Front office Executive, GDA, Sales Executive / Sales Manager required for major town/city in Haryana, Lift / Elevator Engineer
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 06/06/2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10/06/2025
- आवेदन शुल्क: ₹236 (ऑनलाइन मोड)
- आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष ( अंतिम तिथि तक)
चयन प्रक्रिया (80 अंकों पर आधारित)
HKRN ने चयन प्रक्रिया में सुधार करते हुए कुल 80 अंकों का निर्धारण किया है। यह बदलाव पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद किया गया है, जिसमें सामाजिक-आर्थिक मानदंडों पर अंक आवंटन पर रोक लगाई गई थी। नए अंक वितरण इस प्रकार है:
- आय: 40 अंक
- कौशल योग्यता: 5 अंक
- अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता: 5 अंक
- CET परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार: 10 अंक
- आयु: 10 अंक
- गृह जिला में तैनाती: 10 अंक
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाएं।
- “नौकरी के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और सही दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवश्यक दस्तावेज़
- परिवार पहचान पत्र (Family ID)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र (सभी अंकसूचियाँ)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- हरियाणा निवास प्रमाणपत्र (Domicile)
- कौशल प्रमाणपत्र (जैसे खेल, NCC, सामाजिक-आर्थिक)
- अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
भर्ती के प्रमुख विभाग
HKRN विभिन्न विभागों और संगठनों में अनुबंध आधारित कर्मचारियों की भर्ती करता है, जिनमें शामिल हैं:
- सरकारी विभाग
- सरकारी बोर्ड
- सरकारी निगम
- संविधानिक निकाय
- राज्य विश्वविद्यालय
- अन्य राज्य-नियंत्रित एजेंसियाँ
संपर्क जानकारी
- HKRN हरियाणा हेड ऑफिस पता: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड, कौशल भवन, प्लॉट नंबर IP-2, सेक्टर 3, अर्बन एस्टेट, पंचकुला, हरियाणा।
- कस्टमर केयर हेल्पलाइन:
- 0172-4041234
- 0172-2996201
- 0172-2996533
· यदि आप HKRN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना चाहते हैं, तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
